Featuredकोरबासामाजिक

Korba Healthcare: शिवाय हॉस्पिटल का शुभारंभ आज.. न्यूरोसर्जरी, डायलिसिस और एडवांस फिजियोथेरेपी एक ही छत के नीचे

कोरबा।Healthcare ऊर्जा नगरी कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा अब और मजबूत होने जा रहा है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अब बड़े महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। 100 बेड की अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ 7 मार्च 2026 को होने जा रहा है, जो जिले के हेल्थकेयर सेक्टर में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अस्पताल के संचालक और Neurosurgery  न्यूरोसर्जन डॉ. दिविक एच. मित्तल ने बताया कि आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ इस स्तर की सुविधा कोरबा में पहली बार उपलब्ध कराई जा रही है। उनका कहना है कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को बड़े शहरों जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि समय और खर्च दोनों की बचत हो सके।

आधुनिक तकनीक और 24×7 इमरजेंसी सेवा

शिवाय हॉस्पिटल को आधुनिक मेडिकल तकनीक और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के साथ तैयार किया गया है। यहां 24×7 इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। एडवांस उपकरणों से लैस यह अस्पताल गंभीर मामलों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा।
मरीजों और परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान
अस्पताल को स्वच्छता, सुरक्षा और आराम के आधुनिक मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है। यहां प्राइवेट और सेमी-प्राइवेट रूम की व्यवस्था होगी। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के ठहरने के लिए सुरक्षित व्यवस्था के साथ हाइजेनिक फूड फैसिलिटी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कई स्पेशियलिटी विभागों की शुरुआत

शिवाय हॉस्पिटल में शुरुआत से ही कई महत्वपूर्ण विभाग संचालित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं

  • न्यूरोसर्जरी
  • शिशु रोग
  • स्त्री एवं प्रसूति रोग
  • ऑर्थोपेडिक्स
  • जनरल सर्जरी
  • फिजियोथेरेपी
  • रेडियोलॉजी
  • इसके अलावा अस्पताल में बच्चों के लिए समर्पित ICU, 20 बेड का अत्याधुनिक NICU और 20 बेड का एड्ल्ट ICU भी उपलब्ध रहेगा। यहां चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किए गए हैं। साथ ही डायलिसिस यूनिट की सुविधा भी होगी, जिससे किडनी मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा।

एडवांस डायग्नोस्टिक सुविधाएं

अस्पताल में सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे और C-ARM मशीन जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे जांच और उपचार के बीच का समय कम होगा और मरीजों को तेजी से इलाज मिल सकेगा।

रीढ़ और लकवा मरीजों के लिए बड़ी राहत

शिवाय हॉस्पिटल का फिजियोथेरेपी विभाग विशेष रूप से रीढ़ और लकवा (पैरालिसिस) से पीड़ित मरीजों के लिए तैयार किया गया है। यहां एडवांस लेजर तकनीक, स्पाइनल डिकम्प्रेशन मशीन और पैरालिसिस मरीजों के लिए विशेष उपकरण लगाए गए हैं। खास बात यह है कि यहां छत्तीसगढ़ का पहला स्पाइनल मोबिलाइज ट्रैक्शन यूनिट स्थापित किया गया है, जो स्लिप डिस्क और सायटिका जैसी समस्याओं के उपचार में प्रभावी माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button