Uncategorized

Maa Bamleshwari : 19 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि मेला…! मां बम्लेश्वरी मंदिर में तैयारियां तेज…प्रशासन अलर्ट…कलेक्टर ने ली बैठक

रोपवे सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक प्लान तक, तैयारियों की समीक्षा

राजनांदगांव, 03 मार्च। Maa Bamleshwari : डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध Maa Bamleshwari Temple में 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि मेला प्रारंभ होगा। मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर Jitendra Yadav की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा, कानून व्यवस्था और मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

रोपवे की सुरक्षा को लेकर ट्रस्ट से फिटनेस सर्टिफिकेट और नियमित मेंटेनेंस की जानकारी ली गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) मेले के दौरान मुस्तैद रहेगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma ने बताया कि मेला स्थल और मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सतत निगरानी के लिए आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यातायात प्रबंधन हेतु दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रेडियम संकेतक, रिफ्लेक्टर और अस्थायी गति अवरोधक लगाए जाएंगे।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button