
कोरबा, 1 मार्च 2026। Korba Holi security guidelines 2026 त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर Kunal Dudavat के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल ने की।
बैठक में होली, ईद और गुड फ्राइडे जैसे पर्व आपसी मेल-मिलाप और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित की जाएंगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, एसडीएम सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाज प्रमुख और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Korba Holi security guidelines 2026 बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने साफ कहा कि होली के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने, जबरदस्ती रंग लगाने, मुखौटा पहनकर हुटिंग करने, ओवरस्पीडिंग और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुंडे-बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ट्रक मालिकों को वाहन सुरक्षित पार्किंग में खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं।



