छत्तीसगढ़
Rajya Sabha Elections : 26 फरवरी से नामांकन…! BJP ने तय किए दावेदार…यहां देखें List
अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग को लिस्ट में शामिल किया गया
रायपुर, 23 फरवरी। Rajya Sabha Elections : छत्तीसगढ़ के दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन 26 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा, इसके बाद 6 मार्च को परीक्षण और 9 मार्च तक प्रत्याशियों का नाम वापस लेने की अवधि रहेगी। मतदान की स्थिति बनी तो 16 मार्च को चुनाव होना तय है।
Bharatiya Janata Party ने अपने 7 नेताओं का पैनल हाईकमान को भेज दिया है जिसमें अनुसूचित जाति, सामान्य और पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हैं।
भाजपा के पैनल में शामिल नाम
- अनुसूचित जाति (SC) : नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी, किरण बघेल
- सामान्य वर्ग : गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव, सरोज पांडे
- ओबीसी वर्ग : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल



