छत्तीसगढ़

Child Safety : हृदय विदारक…! जशपुर में 13 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप…9 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने धमकी देकर केस दबाने की कोशिश की

जशपुर, 22 फरवरी। Child Safety : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में 13 साल की मासूम के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ चाचा के घर घूमकर लौट रही थी। बताया गया है कि गांव के चौक पर खड़े नशेड़ी युवकों ने दोनों बहनों को घेर लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बड़ी बहन डरकर मौके से भाग गई, लेकिन छोटी बहन को मुख्य आरोपी नीरज लकड़ा और एक अन्य नाबालिग ने पकड़ लिया और कुछ दूरी ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान अन्य 7 आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़े होकर घटना को देख रहे थे। घटना की जानकारी पीड़िता ने दो दिन बाद अपने परिवार को दी। आरोपियों ने मामले को दबाने के लिए परिवार को पैसे का ऑफर दिया और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। बावजूद इसके परिवार ने 20 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button