C. Joseph Vijay सेंट्रल जेल के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचे तमिलनाडु CM विजय, SHO को बैठाकर की पूछताछ, नायक वाले अंदाज से हड़कंप

News Power Zone
3 Min Read

चेन्नई: C. Joseph Vijay तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम विजय का शुक्रवार को फिल्म के हीरो वाले अंदाज में दिखे। मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई की पुझल सेंट्रल जेल का दौरा करके चौंका दिया। सीएम विजय नहीं रुके। उन्होंने पुझल पुलिस स्टेशन का दौरा किया और एसएचओ के सामने प्लास्टिक की कुर्सी पर जरूरी बातचीत करके पुलिस स्टेशन के कामकाज की जानकारी ली। विजय के सेंट्रल जेल जाने की सूचना पर लोगों में कौतूहल देखा गया। विजय के काफिले को देखने के लिए लोग सड़क पर जमा हो गए।

जेल की बारीकी से की जांच
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई की पुझल सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। देश के सबसे बड़े जेलों में शामिल इस सेंट्रल जेल में विजय ने जेल की सुरक्षा, व्यवस्थाओं और कैदियों की बुनियादी स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पहले महिला जेल परिसर और फिर विचाराधीन तथा सजायाफ्ता कैदियों के वार्डों का निरीक्षण किया। विजय ने जेल की रसोई में जाकर कैदियों के लिए बनने वाले भोजन और उसकी स्वच्छता की जांच की। इतना ही नहीं उन्होंने जेल अस्पताल, क्वारंटाइन ज़ोन, और नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र का दौरा कर चिकित्सा सुविधाओं का स्तर देखा।

रिश्वतखोरी-मोबाइल से जुड़े सवाल किए
सीएम विजय ने जेल परिसर के भीतर चलने वाली कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैदियों के लिए किताबों का पर्याप्त संग्रह उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे पढ़ने की आदत डाल सकें। इतना ही नहीं विजय ने कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जेल के अंदर रिश्वतखोरी, अवैध रूप से मोबाइल फोन के इस्तेमाल और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए किए गए सुरक्षा उपायों पर अधिकारियों से कड़े सवाल किए। उन्होंने हिरासत में होने वाली मौतों और कैदियों की आपसी सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों की भी समीक्षा की।

एसएचओ से क्या बातचीत की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के पास M-3 पुझल पुलिस स्टेशन का अचानक दौरा और निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर से थाने की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सब-इंस्पेक्टर कक्ष, कंप्यूटर रूम और लॉक-अप (कैदी कक्ष) का निरीक्षण किया। विजय ने उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले आम लोगों को उचित बुनियादी सुविधाएं मिलें और उन्हें परेशान न किया जाए।सीसीटीवी और सीएम उन्होंने कंप्यूटर व निगरानी कैमरों (CCTV) की कार्यप्रणाली और पुलिस द्वारा उनके रखरखाव की जांच की।

 

Share This Article