Viral News: मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ…, भूपेश बघेल के बयान के बाद वायरल हुआ NPZ का साप्ताहिक कालम ‘कटाक्ष’

News Power Zone
1 Min Read
Oplus_131072

कोरबा/बिलासपुर। NPZ Kataksh Viral News पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार पर चौतरफा तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि प्रदेश में रेप, लूट और हत्या ही अब सरकार का ‘सुशासन‘ बन चुका है।

https://aid.aey.mybluehost.me/website_678a5d94/eat-melody-then-police-duty-used-to-be-on-discipline-entertainment-balance-and-laila-backward-police-and-trained-police-station-officer-transferred-tihar-horoscope-ready/

 

बघेल ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम जनता को पेट्रोल बचाने और सोना न खरीदने की सलाह देते हैं, लेकिन खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं। वे “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ” वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

NPZ का साप्ताहिक कालम ‘कटाक्ष’ को याद करने लगे लोग

बता दें newspowerzone (NPZ) ने इसी सप्ताह अपने साप्ताहिक कालम ‘कटाक्ष’ में …मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ… शीर्षक से प्रदेश की राजनीति से जुड़ी अंदरखाने की खबर प्रकाशित की थी। अब बिलासपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोहराते हुए पीएम और बीजेपी पर तंज कसा है। इसके बाद लोग NPZ की खबर की चर्चा कर मजे ले रहे हैं।

 

 

Share This Article