Recruitment : बलौदाबाजार में 87 संविदा पदों पर बंपर भर्ती…! 28 फरवरी तक करें आवेदन…पूरी जानकारी के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें

News Power Zone
2 Min Read
Recruitment

बलौदाबाजार, 19 फरवरी। Bumper Recruitment : बलौदाबाजार-भाटापारा जिला में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कुल 87 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) – 17 पद
  • नर्सिंग ऑफिसर – 4 पद
  • स्टाफ नर्स – 36 पद
  • एएनएम – 2 पद
  • काउंसलर – 2 पद
  • सपोर्ट स्टाफ – 3 पद
  • जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 6 पद
  • लैब असिस्टेंट – 2 पद
  • साइकोलॉजिस्ट – 5 पद
  • फिजियोथेरेपिस्ट – 1 पद
  • ऑडियोलॉजिस्ट – 1 पद
  • लैब टेक्नीशियन – 1 पद
  • डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा) – 1 पद
  • फीडिंग डिमांस्ट्रेटर – 1 पद
  • अटेंडेंट – 1 पद
  • कुक कम केयर टेकर – 1 पद
  • सिक्योरिटी गार्ड – 1 पद

आवेदन की प्रक्रिया

संविदा नियुक्ति के लिए केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अर्हताधारी अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) को केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

अधिक जानकारी

विस्तृत जानकारी एवं आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://balodabazar.gov.in/
पर उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग में सेवा देने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article