High voltage Drama in Rewa : डॉक्टर को कार में महिला के साथ डर्टी हालत में पाया…! पत्नी ने सड़क पर किया जमकर हंगामा…वायरल वीडियो यहां देखें

News Power Zone
2 Min Read
High voltage Drama in Rewa

रीवा, 19 फरवरी। High voltage Drama in Rewa : संभागीय संजय गांधी अस्पताल से जुड़े एक वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ का कथित निजी विवाद बुधवार रात सड़क पर हंगामे में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्नी ने किया कार का पीछा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर की कार का उनकी पत्नी पीछा कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कार में एक महिला को देखा। इसके बाद सड़क पर वाहन रुकवाया गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौजूद लोगों का कहना है कि विवाद के दौरान हाथापाई की स्थिति भी बनी। राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

कथित संबंधों को लेकर विवाद

स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, डॉक्टर और संबंधित महिला के बीच लंबे समय से परिचय होने की बात कही जा रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कोई आधिकारिक शिकायत नहीं

अब तक न तो संबंधित डॉक्टर और न ही उनकी पत्नी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। पुलिस में भी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामला वायरल वीडियो के आधार पर चर्चा में है। प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Share This Article