
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। दीपका थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ पाँच ठिकानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब के नेटवर्क को हिला दिया।
मुखबिर की पुख्ता सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। मौके से 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एक साथ कई गांवों में रेड
पुलिस टीम ने लोटानपारा केराकछार, धुरेना और सिरकीखुर्द समेत पाँच अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई इतनी सटीक रही कि अवैध शराब बेचने वालों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।



