BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Korba Breaking: शराब के नशे में हैवान बना पति, पत्नी की गला दबाकर हत्या

कोरबा। जिले के बागों थाना क्षेत्र के गुरसिया गांव में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब के नशे में धुत पति ने मामूली पैसों के विवाद में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार गुरसिया निवासी 42 वर्षीय कल्याण सिंह मरावी ने पहले जमकर शराब पी। इसके बाद उसने पत्नी हिरोदया मरावी से गाड़ी रिपेयरिंग के लिए 3 हजार रुपये की मांग की। पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और गुस्से में कल्याण सिंह ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात की सूचना मिलते ही बागों पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button