Tribal Society : धमतरी पुलिस पर लापरवाही का आरोप…! लापता दो लड़कियों के मामले में कार्रवाई नहीं…नगरी थाना घेराव

News Power Zone
2 Min Read
Tribal Society

धमतरी, 08 फरवरी। Tribal Society : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आदिवासी समाज के लोगों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। दो आदिवासी लड़कियों के लापता होने और उनकी मिसिंग रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ समाज के लोगों ने नगरी थाना का घेराव करते हुए चक्काजाम कर दिया। हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके, आदिवासी समाज के लोग थाना परिसर के बाहर धरने पर बैठे रहे और थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि समाज की दो लड़कियां कई दिनों से लापता हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जब परिजन और समाज के लोग थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।

कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आदिवासी समाज के नेताओं ने चेतावनी में कहा कि यदि जल्द से जल्द दोनों लापता लड़कियों को खोजकर उनके परिजनों को नहीं सौंपा गया और संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article