BreakingFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

सीजी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में दो दिन के लिए बढ़ेगी धान खरीदी

Breaking रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने धान खरीदी की अवधि को दो दिन और बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद यह बड़ा बयान दिया।

Breaking मुख्यमंत्री ने कहा कि समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि कई किसान टोकन कटने के बावजूद धान नहीं बेच पाए, वहीं कुछ किसानों का तकनीकी कारणों से टोकन ही नहीं कट सका था। ऐसे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने धान खरीदी की अवधि दो दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और एक भी किसान का धान बिना बिके न रहे, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिरिक्त दिनों में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button