BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Korba Breaking: सरपंच पर अवैध रेत उत्खनन का आरोप, जनदर्शन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य

Korba Breaking कोरबा। जिले की ग्राम पंचायत दौदरो में अवैध रेत उत्खनन के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में नाले और शासकीय रास्तों से लगातार रेत की अवैध खुदाई और परिवहन किया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

ग्रामीण द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में सौंपे गए लिखित आवेदन के अनुसार पंचायत भवन के पीछे स्थित नाले और अमलीमना नाला क्षेत्र से ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इस पूरे मामले में कुछ स्थानीय लोगों के नाम सामने आए हैं और आरोप है कि CG-12 पंजीयन वाले ट्रैक्टरों का नियमित रूप से उपयोग कर रेत का परिवहन(  sand smuggling) किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से जारी है।

मामले को लेकर सबसे गंभीर पहलू यह है कि अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल में पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। शिकायत का टोकन नंबर होने के बावजूद न तो खनिज विभाग और न ही अन्य संबंधित विभागों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद अवैध उत्खनन की गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवैध रेत उत्खनन से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। नालों का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है और शासकीय संपत्ति की खुलेआम क्षति की जा रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध रेत कारोबारियों के हौसले और बुलंद होंगे।
अब सवाल यह है कि लिखित शिकायत, दस्तावेज और सबूत सामने होने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। क्या अवैध रेत तस्करों को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। फिलहाल यह मुद्दा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन की भूमिका पर नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button