Gang Rape : कोरबा में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप…! पहले खुद किया गंदा काम फिर एक-एक कर चार दोस्तों से रेप करवाया
SP ने दिए जांच के आदेश, FIR दर्ज
कोरबा, 10 जनवरी। Gang Rape : कोरबा में एक 18 साल की लड़की का पांच लोगों ने गैंगरेप किया। उसके बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने के लिए बुलाया, फिर शराब पी और उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने अपने चार दोस्तों से भी उसका गैंगरेप करवाया। इनमें एक डायल 112 का ड्राइवर और दो नकाबपोश लोग शामिल थे। यह घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बॉयफ्रेंड की पहचान बांकीमोंगरा निवासी तरुण श्रीवास (21) के रूप में हुई है। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी और कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। FIR के बाद पुलिस ने बॉयफ्रेंड और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य अभी भी फरार हैं। पीड़िता ने 9 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, वह एक बर्तन की दुकान में काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात तरुण श्रीवास से हुई, जो अक्सर दुकान पर आता था। धीरे-धीरे उनकी बातचीत बढ़ी और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
लड़की ने बताया कि उसे तरुण श्रीवास पर भरोसा था। 8-9 जनवरी 2025 की रात को तरुण ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया। वह उसे अपनी कार में गजरा कॉलोनी ले गया। वहां उसने पहले शराब पी और फिर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ रेप किया। लड़की ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसकी बात नहीं सुनी। लड़की ने बताया कि क्रूरता यहीं नहीं रुकी। थोड़ी देर बाद तरुण के चार दोस्त आ गए। इनमें डायल 112 का ड्राइवर भुवन साहू, गणपत दास और दो अन्य युवक शामिल थे। उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। उन सभी ने बारी-बारी से लड़की का गैंगरेप किया।
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे मार दिया जाएगा। इसके बाद लड़की ने हिम्मत करके वहां से निकलकर पुलिस के पास गई। SP ने जांच के आदेश दिए और फिर FIR दर्ज की गई।
पीड़िता ने सबसे पहले कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच के लिए मामला बांकीमोंगरा थाने को सौंप दिया गया।




2 Comments