कोरबा

Sankalp Mahila Mandal : हसदेव ताप विद्युत गृह में आनंद मेले की धूम…! सजी ‘मिनी राजस्थान’ की झांकी…गूंजा राम-राम सा

संकल्प महिला मंडल के आनंद मेले में शामिल हुए एमडी एसके कटियार

कोरबा, 10 जनवरी। Sankalp Mahila Mandal : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में आयोजित आनंद मेला हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का आयोजन संकल्प महिला मंडल द्वारा किया गया, जिसमें विशेष आकर्षण के रूप में ‘मिनी राजस्थान’ की जीवंत झांकी और आकर्षक सेल्फी जोन ने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रभा कटियार शामिल हुईं। इस अवसर पर श्री कटियार ने कहा कि देश की 33 विद्युत उत्पादन संस्थाओं के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी का तीसरा स्थान प्राप्त करना अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों की टीमवर्क और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आनंद मेला के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आनंद मेले के दौरान संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूक्मणी सिंह, मुख्य अभियंता एच.के. सिंह एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। 9 जनवरी को रविंद्र सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। श्रीमती प्रभा कटियार ने संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और आनंद मेले की सराहना की। मेले में लगाए गए विभिन्न पारंपरिक पकवानों के स्टॉल, गणेश मंदिर का सुंदर प्रतिरूप और सांस्कृतिक सजावट दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर पीजीटीआई कोरबा पूर्व के कार्यपालक निदेशक एस.के. बंजारा, एबीवीटीपीएस मड़वा के मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया, डीएसपीएम कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया, प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्ष द्वय निवेदिता बंजारा एवं अलका कंसल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में संकल्प महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, सचिव संगीता कोरम, कार्यकारिणी सदस्य एवं विद्युत गृह के सिविल, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस सहित सभी विभागों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button