
Cg Bribery Case: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सहायक ग्रेड- 02 के पद पर पदस्थ गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Cg Bribery Case: मिली जानकारी के अनुसार, 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए लिपिक ने विभाग में पदस्थ एक भृत्य के कथित ट्रांसफर के एवज में रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी लिपिक इससे पहले भी ट्रांसफर के नाम पर 30 हजार रुपए ले चुका था। आरोप है कि जब भृत्य ने बाकी पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने उसकी पल्सर बाइक जबरन अपने पास रख ली थी।
Cg Bribery Case: इस मामले की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।



