छत्तीसगढ़

Teacher Husband Murder : सक्ती से बड़ी खबर…! पत्नी ने अपने टीचर पति का किया मर्डर…यहां देखें VIDEO

प्रताड़ना से तंग मृतक को दिया धक्का

सक्ती, 06 जनवरी। Teacher Husband Murder : जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठनगन में शिक्षक अनिल भार्गव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। सूचना मिलने के बाद डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मौत संदिग्ध लगने पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिंग टीम ने जांच के दौरान हत्या के संकेत दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन पूछताछ शुरू की।

प्रताड़ना से तंग मृतक को दिया धक्का

पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी सीमा भार्गव ने बताया कि उनका पति अनिल भार्गव अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करता था, जिससे वह परेशान रहती थीं। 18 दिसंबर 2025 को भी शराब के नशे में अनिल भार्गव घर लौटे और पत्नी को गाली-गलौज करते हुए वाईपर से मारपीट करने लगे।

लगातार प्रताड़ना से तंग आकर सीमा भार्गव ने मृतक को धक्का दिया, जिससे वह मुंह के बल बटबट में गिर गए और सीने, मुंह व नाक पर चोट लगी। डर के कारण सीमा भार्गव ने उन्हें कंबल से ढक दिया, लेकिन सुबह देखने पर अनिल भार्गव की मौत हो चुकी थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद डभरा पुलिस ने दिनांक 3 जनवरी 2026 को सीमा भार्गव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button