कोरबा

Korba News : कॉफी पॉइंट पर चेकिंग ने उठाए पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल…! आमजन की नाराजगी

स्थानीयों ने कहा- सुरक्षा नहीं, वसूली दिखी ज्यादा

कोरबा, 02 जनवरी। Korba News : नए साल के मौके पर जहाँ आम लोग जश्न में डूबे थे, वहीं बालको थाना पुलिस ने एक अलग अंदाज में साल का स्वागत किया। पुलिस ने कॉफी पॉइंट और आसपास के इलाकों में चेकिंग का अभियान चलाया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सुरक्षा से ज्यादा वसूली की रस्म जैसा नजर आया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी और कार्रवाई देखकर लोग डर तो गए, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस तरह की कार्रवाई से अपराध पर असली नियंत्रण लगाया जा सकता है। आमतौर पर कहा जाता है कि जब पुलिस वास्तव में सख्ती से काम करे, तो अपराध अपने आप कम हो जाते हैं। लेकिन इस बार हालात ऐसे दिखे जैसे कार्रवाई का उद्देश्य औपचारिकता निभाना ज्यादा था।

स्थानीय लोगों ने पुराने अंदाज की नसीहत याद दिलाई, हम अपराध मिटाते नहीं हैं, अपराधों की फसल की देखभाल करते हैं। नए साल की इस ‘चेकिंग’ ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आमजन के बीच चर्चाओं का विषय बन गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button