BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba Breaking: SS plaza बालाजी स्टील ने लगी आग.. देखें वीडियो…

Korba Breaking: कोरबा शहर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब SS प्लाज़ा स्थित बालाजी स्टील में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और घना धुआं दूर से साफ दिखाई दिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरो का हुजूम इकट्ठा हो गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट का बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना के बाद SS प्लाज़ा और आसपास के इलाके में भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र को खाली कराया गया। राहत की बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दुकान में रखा सामान जलने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button