बिलासपुर
High Court Roster : शीतकालीन अवकाश के बाद नए रोस्टर के तहत होगी मामलों की सुनवाई…! मामलों के निपटारे की उम्मीद
हाईकोर्ट में 4 डिवीजन बेंच, 2 स्पेशल और 14 सिंगल बेंच गठित
बिलासपुर, 26 दिसंबर। High Court Roster : शीतकालीन अवकाश के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 2 जनवरी 2026 से नया रोस्टर लागू किया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न श्रेणियों के मामलों की सुनवाई शुरू होगी। नए रोस्टर के अनुसार हाईकोर्ट में चार डिवीजन बेंच, दो स्पेशल बेंच और कुल 14 सिंगल बेंच गठित की गई हैं।
पहली डिवीजन बेंच में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा शामिल होंगे। यह बेंच जनहित याचिका (PIL), रिट अपील और हैबियस कॉर्पस से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी।
दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस संजय जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। यह बेंच उन आपराधिक मामलों की सुनवाई करेगी जो अन्य डिवीजन बेंच के दायरे में नहीं आते, साथ ही फैमिली मामलों की फर्स्ट अपील और रिट याचिकाएं भी यहीं सुनी जाएंगी।
तीसरी डिवीजन बेंच जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की होगी। इसमें अन्य बेंचों में शामिल न होने वाले सभी सिविल मामले, कंपनी अपील, टैक्स प्रकरण, इक्विटल अपील और डिवीजन बेंच के रिट मामले शामिल रहेंगे।



