कोरबा

NPZ खबर का असर…! 18 दिसंबर की FLN ट्रेनिंग निरस्त…DEO ने बदला आदेश

शिक्षकों के विरोध के बाद प्रशासन नरम

कोरबा, 17 दिसंबर। NPZ : गुरु घासीदास जयंती के दिन शिक्षकों की ट्रेनिंग आयोजित किए जाने के आदेश पर प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। न्यूज पावर जोन में मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश में बदलाव करते हुए 18 दिसंबर को प्रस्तावित एफएलएन ट्रेनिंग को निरस्त कर दिया है।

डीईओ ने इस संबंध में व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से संदेश जारी कर जानकारी दी कि गुरु घासीदास जयंती के दिन होने वाली ट्रेनिंग अब आगे के लिए स्थगित की जा रही है।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में गुरु घासीदास बाबा के अनुयायी कार्यरत हैं। ऐसे में जयंती के दिन प्रशिक्षण आयोजित करने के आदेश को शिक्षकों की धार्मिक आस्था और भावनाओं के विपरीत बताया जा रहा था। इसे लेकर गुरु घासीदास बाबा को मानने वाले शिक्षकों के साथ-साथ अन्य शिक्षक संगठनों में भी असंतोष देखा गया। शिक्षकों का कहना था कि गुरु घासीदास जयंती उनके लिए आस्था और सम्मान का दिन है, ऐसे अवसर पर प्रशिक्षण रखना अनुचित है।

इस मुद्दे पर जिले के वरिष्ठ शिक्षक विपिन यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी से 18 दिसंबर की एफएलएन ट्रेनिंग का आदेश निरस्त करने की मांग की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि आदेश वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक विरोध के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button