छत्तीसगढ़

Couple Bodies found Hanging : कोरिया से बड़ी खबर…! युवक और युवती की लाश लटकी हुई मिली…हत्या की आशंका…Video

युवक दो दिन से घर से लापता था

कोरिया, 16 दिसंबर। Couple Bodies found Hanging : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के जामपानी ग्राम में रविवार को एक युवक और युवती की लाश लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मृतक युवक की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो जामपानी ग्राम का निवासी था। वहीं, मृतक युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक दो दिन से घर से लापता था और परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। घटना स्थल ग्राम के गौठान में लाशें पाई गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है और आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संभावित कारणों की तहकीकात जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button