Breaking

National Herald Case : नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को बड़ी राहत…! कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। National Herald Case : नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। इस फैसले को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए अहम कानूनी राहत माना जा रहा है। कोर्ट के इस निर्णय के बाद मामले में गांधी परिवार पर फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम गांधी परिवार के पक्ष में एक महत्वपूर्ण मोड़ है और इससे उन्हें मामले की आगे की कानूनी लड़ाई में रणनीति तैयार करने का समय मिलेगा। ED ने नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार के खिलाफ आरोप लगाए थे, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर उन्हें राहत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button