छत्तीसगढ़

Gariaband कलेक्टर बीएस उइके ने धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया…! किसानों के हित में सख्त कार्रवाई के निर्देश

धान आवक रजिस्टर सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गरियाबंद, 5 दिसंबर। Gariaband कलेक्टर बीएस उइके ने आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए धान खरीदी केन्द्र, मरौदा का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान तौल, नमी माप और खरीदी प्रक्रिया का खुद आकलन किया और केन्द्र पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को किसानों के हित में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धान आवक रजिस्टर सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर ने मौके पर धान की बोरियों में नमी मापन यंत्र से जांच की, धान की तौल का अवलोकन किया, किसानों से खरीद प्रक्रिया और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, धान आवक रजिस्टर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, ऋण पुस्तिका और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी

कलेक्टर बीएस उइके ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ केन्द्रों पर धान तौल में गड़बड़ी, नमी स्तर सही न होना और समिति की सुचारू व्यवस्था में कमी थी। उन्होंने मौके पर ही कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसानों से धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

केंद्रों में सुधार और निर्देश

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, धान तौल, भराई और स्टैकिंग में कोई गड़बड़ी नहीं हो, प्रतिदिन खरीदी के बाद धान की सही सिलाई और स्टैकिंग सुनिश्चित की जाए, स्टॉक का नियमित वेरिफिकेशन किया जाए, किसानों को तौल और नमी के सही स्तर के साथ धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान एसडीएम हितेश्वरी बाघे सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर बीएस उइके ने स्पष्ट किया कि किसानों के हित में धान खरीदी केंद्रों पर सुचारू और पारदर्शी व्यवस्था अनिवार्य है और इस दिशा में सभी अधिकारियों को कड़ी सतर्कता बरतनी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button