Featuredदेशसामाजिक

Delhi Pollution: पलूशन पर इंडिया गेट के पास प्रदर्शन, कर्तव्य पथ बंद, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया,अलग-अलग राज्यों से आए थे प्रदर्शनकारी

Delhi Pollution: नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार शाम पलूशन के मुद्दे पर बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट पर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने स्वच्छ हवा और पानी की मांग को लेकर कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के चलते सुरक्षा बढ़ा दी।

Delhi Pollution: प्रदर्शनकारियों ने वी वॉन्ट जस्टिस… और हम लेकर रहेंगे आजादी… के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे। कर्तव्य पथ पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। इंडिया गेट पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस बल के साथ अर्ध सैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

Delhi Pollution: प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने के लिए छोड़ दिया है। सरकार बदलने के बाद भी पलूशन के मसले पर कुछ नहीं किया है। प्रदर्शनकारियों में नागरिक समूहों के साथ अलग-अलग छात्र संगठनों के लोग भी शामिल हुए।

Delhi Pollution: अलग-अलग राज्यों से आए थे प्रदर्शनकारी

दिल्ली पुलिस के लिए प्रदर्शनकारी तब आफत बन गए जब प्रदर्शनकारी कर्तव्य पथ पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान पशु प्रेमी भी बेसहारा कुत्तों की सुरक्षा की मांग को लेकर नारे लगाते नजर आए। प्रदर्शनकारी अलग-अलग राज्यों से आए थे।

Delhi Pollution: प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर ले रखा था। इसमें अलग-अलग मांगें लिखी थीं। लगातार प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button