देश

Birsa Munda Jail : बिरसा मुंडा जेल से वायरल हुआ नाचते कैदियों का वीडियो…! दो अधिकारी सस्पेंड…यहां देखें Video

तीन से चार महीने पुराना बताया गया वीडियो

रांची, 07 नवंबर। Birsa Munda Jail : झारखंड की राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दो कैदी जेल के अंदर नाचते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

वीडियो में दिख रहे दोनों कैदी अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं, एक शराब घोटाले में और दूसरा जीएसटी फर्जीवाड़े में। घटना की जानकारी मिलते ही महानिरीक्षक (कारागार) ने जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई, जिसके बाद सहायक जेल अधीक्षक देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया।

तीन से चार महीने पुराना बताया गया वीडियो

जेल प्रशासन ने बताया कि यह वीडियो करीब तीन से चार महीने पुराना है और इसे जेल परिसर के विशेष हॉल में रिकॉर्ड किया गया था। यही वह जगह है जहां कुछ कैदियों को टीवी, कूलर और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। इसी हॉल में दोनों कैदी नाचते और मौज-मस्ती करते दिखे।

कौन हैं ये दोनों कैदी?

वीडियो में नजर आने वाले कैदियों की पहचान विधु गुप्ता और विक्की भालोटिया के रूप में हुई है।

  • विधु गुप्ता, प्रिज़्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी हैं और उन पर झारखंड व छत्तीसगढ़ में नकली शराब होलोग्राम सप्लाई करने का आरोप है। उन्होंने कथित तौर पर 90 करोड़ रुपये तक की रिश्वत देने की बात स्वीकारी थी।
  • विक्की भालोटिया, जमशेदपुर के व्यापारी हैं, जिन्हें ईडी ने जीएसटी फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया था। जांच में उनके नेटवर्क से 14,000 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का खुलासा हुआ है।

जेल प्रशासन की सख्ती

बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक सुदर्शन मुर्मू ने कहा कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, जेल में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। यह मामला एक बार फिर जेलों की सुरक्षा और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है कि आखिर कैदियों तक मोबाइल और मनोरंजन के साधन पहुंच कैसे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button