रायपुर
Statue Broken : खंडित हुई महतारी की मूर्ति 24 घंटे में पुनः स्थापना…! पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Video
महतारी का गौरव फिर लौटा
रायपुर, 27 अक्टूबर। Statue Broken : रविवार को वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार सतनामी, निवासी सारंगढ़ के रूप में हुई है।
सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने बताया कि आरोपी को राम मंदिर क्षेत्र के आसपास कई बार देखा गया था। पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और सुराग मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सारंगढ़ में आरोपी के परिवारजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।
सीएसपी साहू ने कहा कि अब तक मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, मूर्ति खंडित होने की घटना के बाद शहर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रण में लिया।



