Donald Trump : रायपुर में ट्रंप की तस्वीर पैरों से कुचली गई…! मोमिनपारा में शिया समुदाय ने जताया आक्रोश…इमामबाड़ों में श्रद्धांजलि

News Power Zone
2 Min Read
Donald Trump

रायपुर, 01 मार्च। Donald Trump : रायपुर के मोमिनपारा इलाके में सड़क के कई स्थानों पर विरोध स्वरूप पोस्टर चिपकाए गए हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद शिया समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश है।

शहर के मोमिनपारा क्षेत्र में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर ‘डाउन टू अमेरिका’ और ‘डाउन टू इजरायल’ जैसे नारे लिखे गए थे। कुछ पोस्टरों पर नीली स्याही भी फेंकी गई। राहगीर इन पोस्टरों पर पैर रखते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए।

इमामबाड़ों में शोक सभा

मोमिनपारा और पंडरी जैसे शिया बहुल इलाकों में इमामबाड़ों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों ने एकत्र होकर शोक सभा आयोजित की। पंडरी स्थित इमाम बारगाह में मजलिस का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद रहे। खोजा जमात के लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हमले की जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान में हुए हमले में ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुख्यालय को निशाना बनाया गया। बताया गया कि हमले के समय अयातुल्ला खामेनेई अपने कार्यालय में मौजूद थे। ईरानी मीडिया के हवाले से दावा किया गया कि हमले में परिसर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना के बाद देशभर में शिया समुदाय में शोक और विरोध का माहौल बताया जा रहा है। रायपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

TAGGED:
Share This Article