Breakingछत्तीसगढ़

Suicide After Murder : धमतरी में दिल दहला देने वाली वारदात…! पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी…हत्या के बाद पोस्ट किया स्टेटस

पत्नी की रहस्यमयी मौत, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी, 22 अक्टूबर। Suicide After Murder : धमतरी जिले के ग्राम हरदी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 20 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है, जिससे पूरे गांव और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक हितेश यादव (22 वर्ष) अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव (20 वर्ष) के साथ घर में सोने गया था। अगले दिन सुबह 21 अक्टूबर को जब दोनों ने दरवाजा नहीं खोला, तब मृतका के जेठ गितेश्वर यादव ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने सीढ़ी के सहारे वेंटिलेशन से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। लक्ष्मी का शव ज़मीन पर पड़ा था और हितेश फांसी के फंदे पर झूल रहा था। परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़ा और दोनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है किहिम्मत यादव की शादी सालभर पहले निकट के गांव की रहने वाली लक्ष्मी यादव से हुई थी। दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था। हालांकि छुटपुट झगड़े होते थे। इसी बीच दिवाली की रात हिम्मत यादव ने अपना स्टेटस अपडेट करते हुए हत्या और फिर फांसी लगाकर जान देने की बात लिखी।

डिजिटल सबूत की जांच

घटना करेली बड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक हितेश यादव ने घटना से पहले एक स्टेटस साझा किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की थी। पुलिस अब स्टेटस के डिजिटल सबूत और पारिवारिक परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button