FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

Korba Breaking: जेल ब्रेक मामले में बड़ी कार्रवाई: सहायक जेल अधीक्षक निलंबित, तीन जेल पहरियों पर भी गिरी गाज

कोरबा, 5 अगस्त 2025।कोरबा जिला जेल से चार बंदियों के फरार होने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के तीसरे दिन भी बंदियों का सुराग नहीं लगने पर अब सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

इससे पहले सोमवार को तीन जेल पहरियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया था। अब सहायक जेल अधीक्षक पर भी गाज गिरने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले चार बंदी कोरबा जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन दोनों सकते में हैं। बंदियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

फरार बंदियों की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा खुद एसपी कोरबा ने की है। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी इन फरार बंदियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button