Featuredदेशसामाजिक

“जिम में वर्कआउट के दौरान युवक को आया दिल का दौरा, ऑन स्पॉट मौत… कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा – देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video”

पुणे | चिंचवाड़: शहर के एक नामी जिम में वर्कआउट के दौरान एक शख्स की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय मिलिंद कुलकर्णी के रूप में हुई है, जो चिंचवाड़ इलाके के निवासी थे। यह दर्दनाक हादसा नाइट्रो जिम में बुधवार सुबह घटित हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिलिंद रोजाना की तरह जिम में कसरत कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया। जैसे ही वह पानी पीने के लिए आगे बढ़े, अचानक जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद जिम के अन्य सदस्यों ने तत्काल उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पिंपरी स्थित यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल (YCMH) रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिम स्टाफ ने बताया कि मिलिंद पूरी तरह फिट दिखाई दे रहे थे और नियमित वर्कआउट करते थे।

पूरा हादसा जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जो अब जांच का हिस्सा है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button