Featuredक्राइमदेश

थाने पर हंगामा: महिला अधिवक्ता बोली- मेरे साथ चौकी इंचार्ज ने…, साथियों ने जताई नाराजगी; ACP को दी तहरीर

सेवापुरी। जंसा में कस्बा पुलिस चौकी पर बुधवार को दोपहर बाद परमंदापुर गांव के एक जमीन विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान जयप्रकाश पटेल और सुरेंद्र पटेल के बीच भिड़ंत हो गई।

 

महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज ने मेरे फरियादी जयप्रकाश की बर्बरता पूर्वक पिटाई की है। जब मैं इस मामले में बात करने गई तो मेरे साथ चौकी चार्ज तथा एसआई गौरव श्रीवास्तव ने अभद्र व्यवहार किया।

इसकी जानकारी महिला अधिवक्ता ने बार की अधिवक्ताओं को दी तो दर्जनों अधिवक्ता जंसा थाने पर पहुंचकर घेराव करने लगे। आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग करने लगे। इस मामले में एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं से तहरीर लेकर मामले की जांच थानाध्यक्ष से कराने की बात कही, जिस पर अधिवक्ता मान गए।

Related Articles

Back to top button