चाय के साथ बिस्किट के जगह दी दालमोट, जज ने भेजा शो-कॉज नोटिस, पढ़ें वायरल लेटर

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_0

नई दिल्ली। चाय की चुस्की के साथ बिस्किट का चस्का, भारत के कई लोगों से लिए सुकून की बात होती है। मगर गोंडा जिले में एक व्यक्ति को केवल इसलिए लीगल नोटिस भेज दिया गया क्योंकि उसने चाय के साथ बिस्किट की जगह दालमोट परोस दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल एक लेटर पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। हालांकि, उस वायरल लेटर पर कोई कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

 

जानिए क्या है पूरा मामला?

मामला न्यायिक विभाग के एक अधिकारी से जुड़ा हुआ है। वायरल लेटर के अनुसार बीते 30 मई को वह लंच के समय अपने चैंबर में बैठी थीं। उसी वक्त जूनियर अफसर महिला अधिकारी से मिलने के लिए आईं। पीठासीन ने अपने अधीनस्थ चतुर्थश्रेणी कर्मी को दोनों के लिए चाय व बिस्किट लाने को कहा। कर्मचारी ने सिर्फ दो कप चाय चैंबर में लाई। इसपर पीठासीन ने दोबारा बिस्किट लाने के लिए कहा तो कर्मी के द्वारा दालमोट की नमकीन परोस दी गयी।

आलमारी में बिस्किट के दो पैकेट रखे हुए थे’, लेटर में दावा

वायरल लेटर में इस बात का जिक्र है कि आलमारी में बिस्किट के दो पैकेट रखे हुए थे। प्रसारित लेटर में यह भी जिक्र किया गया है कि बिस्किट की जगह खराब दालमोट परोसने से नाराज अधिकारी ने कर्मचारी को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया है। फिलहाल, कर्मी ने नोटिस का जवाब दे दिया है लेकिन, इंटरनेट मीडिया पर वायरल नोटिस से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं

इस लेटर को लेकर संबंधित न्यायिक अधिकारी या कर्मचारी कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही कचहरी में इस नोटिस को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों का यह कहना है कि नोटिस जारी होने की असली वजह कुछ दूसरी है लेकिन, कोई सामने नहीं आ रहा है।

Share This Article