BreakingFeaturedकोरबाराजनीतिसामाजिक

Korba :  कल मेयर के सिंहासन पर किसका होगा आसन..!

कोरबा। ईवीएम में बंद दिग्गजों के भाग्य का पिटारा कल यानी 15 फरवरी को खुलेगा। अभ्यर्थियों के जीत के दावों में कितना दम है, इसका खुलासा भी हो जाएगा। वोटों की गिनती शनिवार सुबह 9 बजे से आईटी भवन में शुरू होगी। इसके लिए चाक चौबंद व्यवस्था कर ली गई है। गणना के बाद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

नगर सरकार के लिए मतदान 11 फरवरी को हुआ था। 4 दिन के इंतजार के बाद 15 फरवरी को मतगणना होगी। नगर सरकार के लिए 11 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है। इनमें मुख्य मुकाबला भाजपा की श्रीमती संजू देवी राजपूत  और कांग्रेस के श्रीमती उषा तिवारी के बीच है।

 

मोबाइल प्रतिबंधित

मतगणना परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है। परिसर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी रिटर्निंग आफिसर, प्रेक्षक व अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों को छोड़कर अन्य लोगों के लिए मोबाइल प्रतिबंधित है।

Related Articles

Back to top button