छत्तीसगढ़
CG News : IPS जीपी सिंह का प्रमोशन तय, जल्द बनेंगे डीजी!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीनियर आईपीएस अफसर जीपी सिंह के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के जरिए सेवा बहाली के बाद अब उन्हें डीजी पद पर प्रमोशन मिलने जा रहा है। शुक्रवार को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में एडीजी जीपी सिंह को डीजी बनाने की अनुशंसा कर दी गई है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जल्द जारी किया जाएगा।
राज्य में डीजी के दो कैडर और दो एक्स कैडर पोस्ट हैं, इनमें अशोक जुनेजा, पवन देव, अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता थे। जीपी सिंह की बहाली के बाद इस बात पर संशय की स्थिति बन गई थी कि उन्हें डीजी प्रमोट कैसे किया जाए? तब अशोक जुनेजा के एक्सटेंशन की भी चर्चा चल रही थी।