Featuredदेशसामाजिक

RBI MPC Meet: होम-ऑटो Loan हो जाएंगे इतने सस्‍ते… RBI दे सकता है बड़ा गिफ्ट, कल फैसला

RBI MPC Meet: नई दिल्‍ली। Home-auto loans: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) शुक्रवार 6 जून को होम और ऑटो लोन लेने वालों को बड़ा तोहफा दे सकता है. दरअसल, RBI की मौद्रिक नीति बैठक 4 जून से ही शुरू है और 6 जून यानी कल समाप्‍त होने वाली है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक लोन यूजर्स के लिए बैंक से वसूलने वाले रेपो रेट (Repo Rate) में बड़ा बदलाव कर सकता है। अनुमान है कि आरबीआई रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट से 50 बेसिस पॉइंट तक घटा सकता है।

 

अगर भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में कटौती करता है तो लोन यूजर्स को ब्‍याज दर में बड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च रिपोर्ट (SBI Report) में बड़ा अनुमान जाहिर करते हुए कहा गया है कि RBI रेपो रेट में 0.50 फीसदी या 50 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है। वहीं कुछ और रिपोर्ट का मानना है कि आरबीआई 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है।

RBI MPC Meet: इस साल दो बार मिल चुका है तोहफा

कल एमपीसी बैठक में जहां लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ा तोहफा मिलते की उम्मीद जाहिर की जा रही है, तो बता दें कि इससे पहले इस साल 2025 में दो बार आरबीआई इसे लेकर राहत दे चुका है। फरवरी और अप्रैल महीनों में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25%-0.25% की कटौती की थी, जिससे रेपो रेट की दर अब 6% पर आ गई है।

Related Articles

Back to top button