छत्तीसगढ़
Ebola Alert : छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट से हड़कंप…! एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट…स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
अफ्रीका में फैले इबोला वायरस ने बढ़ाई चिंता
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर CMHO को एयरपोर्ट का नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का समन्वय सुनिश्चित करने, संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना देने और आइसोलेशन वार्ड, रेफरल सिस्टम व इमरजेंसी मैनेजमेंट तैयार रखने को कहा गया है। साथ ही सभी जिलों को निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ये आदेश एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के तहत लागू किए गए हैं।क्यों बढ़ी चिंता?
कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चिंता माना है। इसके बाद भारत समेत कई राज्यों ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को किसी भी असामान्य लक्षण वाले मरीज की तुरंत पहचान कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।क्या होता है इबोला वायरस?
इबोला एक गंभीर और जानलेवा वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क (Chhattisgarh Ebola Alert) में आने से फैलती है। इसके शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, उल्टी, दस्त, शरीर में दर्द और ब्लीडिंग जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक समय पर पहचान और आइसोलेशन ही संक्रमण रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।






