छत्तीसगढ़
CG Rajyotsava : राज्योत्सव 2025…! आसमान में दिखेगा शौर्य…जमीन पर गूंजेगा गौरव…अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने ली अधिकारियों की बैठक
रजत जयंती राज्योत्सव में पहली बार वायु सेना का हवाई करतब
राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक
राज्योत्सव में वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विमानन विभाग एवं भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तुति के माध्यम से तकनीकी और लॉजिस्टिक तैयारियों की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय और समयबद्ध तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों को देश की वायु शक्ति का यह जीवंत प्रदर्शन देखने का एक दुर्लभ अवसर मिलेगा, जिसे हर स्तर पर सुरक्षित और भव्य बनाया जाना चाहिए।बैठक में इन विभागों की भागीदारी रही
- लोक निर्माण विभाग
- परिवहन विभाग
- संस्कृति विभाग
- जनसंपर्क विभाग
- गृह एवं सामान्य प्रशासन विभाग
- रायपुर जिला प्रशासन






