Uncategorized
T20 World Cup 2026 : बांग्लादेश की भारत से बाहर मैच खेलने की मांग…! ICC ने 14-2 के वोट से किया खारिज
बांग्लादेश की ग्रुप स्वैप की डिमांड
विवाद की शुरुआत और BCB का अनुरोध
यह विवाद तब उत्पन्न हुआ, जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया गया। इसके बाद BCB ने ICC से औपचारिक रूप से अनुरोध किया कि बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराए जाएं, सुरक्षा और खिलाड़ियों की सेफ्टी का हवाला देते हुए।बांग्लादेश की ग्रुप स्वैप की डिमांड
इसके अलावा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से बांग्लादेश के ग्रुप को बदलने का भी प्रस्ताव दिया था। बांग्लादेश ने अपने ग्रुप C को स्वैप करने की मांग की, जिसमें उन्हें कोलकाता और मुंबई में मैच खेलने थे। BCB ने आयरलैंड के साथ ग्रुप स्वैप की मांग की, ताकि बांग्लादेश का ग्रुप B में स्विच हो सके, जहां मैच श्रीलंका में होने थे। लेकिन ICC ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया।बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल
- 7 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
- 9 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इटली, सुबह 11 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
- 14 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इंग्लैंड, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
- 17 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs नेपाल, शाम 7 बजे, वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)




