रायपुर
OSD Appointment : छत्तीसगढ़ में बड़ी नियुक्ति…! शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के OSD
अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया
अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया
नियुक्ति के साथ ही उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके मौजूदा कार्यों के साथ-साथ ई-ऑफिस, SPARROW, ई-एचआरएमएस जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।मजबूत प्रशासनिक अनुभव
शैलाभ साहू ने बलौदाबाजार, गरियाबंद और सारंगढ़ जैसे ज़िलों में सेवा करते हुए अपनी प्रशासनिक दक्षता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने संसदीय चुनावों के दौरान मुख्य निर्वाचन कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभालीं, परिवहन विभाग के भीतर IT प्रणालियों को सुदृढ़ किया, और प्रशासनिक सुधारों में सक्रिय भूमिका निभाई।डिजिटल रिफॉर्म के प्रमुख चेहरे
शैलाभ साहू राज्य में ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस और SPARROW जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे नीति निर्माण और क्रियान्वयन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित (OSD to Minister Kedar Kashyap) हो सके।






