नई दिल्ली
EC Action : चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई…! निष्क्रिय 474 पार्टियों की मान्यता रद्द…BJP के सहयोगी दलों पर भी एक्शन…यहां देखें List
तमिलनाडु की 42 पार्टियों पर कार्रवाई
क्या है मामला?
चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29A के तहत पंजीकृत RUPPs के रिव्यू में पाया कि कई पार्टियां वर्षों से निष्क्रिय हैं। कुछ पार्टियां लगातार 6 साल से कोई भी चुनाव नहीं लड़ी हैं, वहीं कुछ ने चुनावी खर्च का ऑडिट रिपोर्ट दाखिल नहीं किया। इसी आधार पर आयोग ने देशभर में 474 पार्टियों को सूची से बाहर कर दिया।तमिलनाडु की 42 पार्टियों पर कार्रवाई
अकेले तमिलनाडु की 42 राजनीतिक पार्टियों की रजिस्ट्रेशन रद्द कर दी गई है। इनमें कई प्रमुख दल भी शामिल हैं, जो डीएमके और बीजेपी के सहयोगी रहे हैं।इन प्रमुख तमिलनाडु पार्टियों पर हुआ एक्शन
| पार्टी का नाम | नेता | पिछला गठबंधन |
|---|---|---|
| मनिथानेया मक्कल काची (MMK) | एम.एच. जवाहिरुल्ला | डीएमके सहयोगी |
| कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (KMDK) | ई.आर. ईश्वरन | डीएमके सहयोगी |
| तमिलागा मक्कल मुनेत्र कड़गम (TMMK) | जॉन पांडियन | बीजेपी सहयोगी |
| मनिथानेया जननायगा काची (MJK) | तमीमुन अंसारी | पूर्व AIADMK सहयोगी |
| पेरुंथलाइवर मक्कल काची | एन.आर. धनपालन | पूर्व AIADMK सहयोगी |






