रायपुर

Raipur Satta App : थ्री स्टंप्स सट्टा ऐप पर पुलिस का शिकंजा…! खेमानी के रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट

डिजिटल सबूतों से खुला नेटवर्क

रायपुर, 2 मई। Raipur Satta App : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। ‘थ्री स्टंप्स’ ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबू खेमानी के करीबी रिश्तेदार समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में महासमुंद निवासी संदीप असरानी और उसका एक साथी शामिल हैं। संदीप असरानी, बाबू खेमानी का बुआ का लड़का है और वह गिरोह के लिए बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने का काम करता था। बताया जा रहा है कि बाबू खेमानी से जब्त किए गए कई सिम कार्ड भी संदीप असरानी के नाम पर ही रजिस्टर पाए गए हैं।

डिजिटल सबूतों से खुला नेटवर्क

पुलिस ने हाल ही में टाटीबंध स्थित खेमानी के मकान पर दबिश दी थी, जहां से मिले कागजी और डिजिटल सबूतों के आधार पर इन गिरफ्तारियों तक पहुंचा गया।

पूछताछ जारी, शाम को बड़ा खुलासा

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क को लेकर आज शाम विस्तृत खुलासा किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button