viral video: महिला प्रोफेसर का क्लास रूम में अपने स्टूडेंट से ‘शादी’ करते वीडियो हुआ वायरल, अब सफाई में कही ये बात

News Power Zone
2 Min Read

कोलकाता। viral video: पश्चिम बंगाल के एक सरकारी यूनिवर्सिटी की क्लास रूम में एक छात्र से ‘शादी’ करने का महिला प्रोफेसर का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इसके फौरन बाद बुधवार को मामले की जांच के आदेश दिए गए। हालांकि महिला प्रोफेसर ने दावा किया कि यह एक नाटक था जो उनके विषय की पढ़ाई का हिस्सा था। अधिकारियों ने कहा कि यह मामला नादिया जिले के हरिंगहाटा में मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएकेएयूटी) के मनोविज्ञान विभाग का है।

viral video: क्या है पूरा मामला

वीडियो में दुल्हन की तरह सजी प्रोफेसर और प्रथम वर्ष के छात्र को कक्षा में ‘सिंदूर दान’ और ‘माला बदल’ (जयमाला) समेत हिंदू बंगाली शादी के अलग-अलग रीति-रिवाज निभाते देखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो के वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद विश्वविद्यालय ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया और प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा है।

viral video: महिला प्रोफेसर ने दी सफाई

उन्होंने बताया कि प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को बताया कि यह एक ‘साइको-ड्रामा’ था, जो उनके विषय की पढ़ाई का हिस्सा था और इसमें कुछ भी वास्तविक नहीं है। प्रोफेसर ने दावा किया कि वीडियो केवल विभाग के लिए ही रिकॉर्ड किया गया था और मनोविज्ञान विभाग की छवि को खराब करने के वास्ते इसे ‘लीक’ कर दिया गया।

viral video: प्रोफेसर को छुट्टी पर भेजा

अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक समिति मामले की जांच कर रही है। इसमें अन्य विभागों की तीन महिला संकाय सदस्य शामिल हैं। एमएकेएयूटी के कार्यवाहक कुलपति तापस चक्रवर्ती ने कहा कि प्रोफेसर ने साफ किया है कि यह उनके विषय की पढ़ाई का एक हिस्सा था। वीडियो बाहरी प्रसार के लिए नहीं था।

Share This Article