Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

रायपुर क्राइम: महानदी पुल पर हत्या की जांच के लिए विशेष जांच टीम, मौका पर जांच पड़ताल शुरु

रायपुर। रायपुर.महासमुंद सीमा पर महानदी के पुल के पास दो युवकों संदिग्ध हालत में मिली लाश की जांच के लिए एसएसपी संतोष सिंह ने विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

 

 

विशेष जांच टीम डीएसपी क्राईम संजय सिंह, सीएसपी माना लंबोदर पटेल, थाना प्रभारी आंरग सत्येन्द्र श्याम, थाना प्रभारी मंदिरहसौद सचिन सिंह, सायबर सेल प्रभारी परेश पाण्डेय सहित 14 सदस्य है। टीम ने घटना के समस्त पहलुओ पर बारीकी से विवेचना कर रही है।

 

बता दें कि 7 जून को तड़के सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले चांद खान एवं गुड्डू खान की लाश महानदी के पुल के पास मिली थी। मृतक का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में एवं दूसरे का महासमुंद में कराया गया। मर्ग जांच व शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर प्रकरण में अप0क्र0 421/2024 धारा 304, 307, 34 भादवि पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button