CG accident: ट्यूशन से घर लौट रही बालिका को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, 2 घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती

News Power Zone
1 Min Read

दुर्ग। CG accident: दुर्ग जिले के अंजोरा-थनौद मार्ग पर शनिवार को ट्यूशन से घर लौट बालिका को ट्रक ने रौंदा डाला,जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।

 

CG accident: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंगोरी निवासी छात्रा ओजस्वी पारकर (13 वर्ष) अपनी दो सहेलियों के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान भूसा लेकर अंजोरा की ओर आ रहे ट्रक ने थनौद मोड़ पर साइकिल सवार बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक दो अन्य सहेली भी ट्रक की चपेट में आ गईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article