रायपुर

Wall Collapse : रायपुर में JCB से दीवार तोड़ते समय बड़ा हादसा…! खेल रहीं बच्चियां मलबे में दबीं…3 मासूम घायल

एक बच्ची का पैर गंभीर रूप से जख्मी

रायपुर, 09 मई। Wall Collapse : राजधानी रायपुर के आमा नाका थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय नगर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। CPS स्कूल रायपुर के पास निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से तीन मासूम बच्चियां घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, निर्माण स्थल पर जेसीबी की मदद से पुरानी दीवार तोड़ी जा रही थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और पास में खेल रही तीन बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं।

एक बच्ची का पैर गंभीर रूप से जख्मी

हादसे में एक बच्ची का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बच्ची की कमर में चोट आई है। तीसरी बच्ची हादसे के बाद बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को रायपुर के उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सुरक्षा में लापरवाही के आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि जिस जगह JCB से दीवार तोड़ी जा रही थी, वहां किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button