Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

Robbing jewelers : ज्वलेर्स संचालक से कट्टे की नोक पर लूट, झारखंड के 7 लुटेरे गिरफ्तार…

रामानुजगंज। Robbing jewelers: शहर के मध्य में दिनदहाड़े करीब 6 करोड़ के ज्वेलरी और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने युवती सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि झारखंड के ईनामी बुंकी सोनी गिरोह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट के माल को एक ज्वेलर को बेच दिया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लूट के सोने और नगद राशि को भी बरामद कर लिया है।

 

बता दें कि गांधी चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में गत 11 सितंबर को तीन हथियारबंद लोग 8 किलो सोने की ज्वेलरी और करीब 5 लाख रूपए नगद लूटकर भाग गए थे। लूटेरों ने ज्वेलर्स संचालक राजेश सोनी पर हमला भी किया था। दिनदहाड़े लूट के मामले के आरोपियों को तुरंत धरपकड़ करने में पुलिस नाकाम रही। पखवाड़े भर बाद पुलिस ने झारखंड से लूट के आरोपियों को पकड़ लिया है। कुल सात आरोपी पकड़े गए हैं।

 

घटना में झारखंड के ईनामी बुंकी सोनी गिरोह के सदस्य शामिल थे। गिरोह के सदस्यों पर झारखंड में ईनाम भी घोषित है। पुलिस ने बताया कि लूटे गए सोने को आरोपियों ने एक ज्वेलर को बेच दिया था जहां से बरामद कर लिया गया है। ज्वेलर को भी पकड़ लिया गया है।

Related Articles

Back to top button