कोरबा

Avantika Tiwari : दीपका की अवंतिका बनी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव

छात्र हित में सक्रियता के साथ कुशल नेतृत्व की क्षमता

कोरबा। Avantika Tiwari : दीपका निवासी अवंतिका तिवारी को युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज बुधवार को नव नियुक्त सचिवों की लिस्ट जारी की है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान ही अवंतिका की छात्र हित में सक्रियता के साथ कुशल नेतृत्व की क्षमता नजर आ गई थी।उनकी स्कूलिंग कोरबा में ही हुई है।वह एसईसीएल कर्मचारी व श्रमिक नेता सृष्टिधर तिवारी की सुपुत्री तथा पत्रकार सुशील तिवारी की भतीजी है।

उन्होंने राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी की सीधी देखरेख में चल रहे राष्ट्रीय स्तर के महिला सशक्तिकरण के कार्य में जमीनी स्तर पर कार्य कर संगठन में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।

Related Articles

Back to top button