FeaturedBreakingकोरबाक्राइम

KORBA BREAKING: पुराना बस स्टैंड में सनसनी… सुमित ज्वेलर्स के पास फल दुकान में अज्ञात युवक ने लगाई आग, CCTV में कैद संदिग्ध

कोरबा। शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में बीती रात अचानक खुली आग की लपटों ने लोगों को चौंका दिया। सुमित ज्वेलर्स के पास स्थित एक फल दुकान में अज्ञात युवक ने पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना कुछ ही सेकंड में हुई और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। किसी बड़ी क्षति से पहले ही दुकान को बचा लिया गया, लेकिन कई सामान जलकर राख हो गए।

पुलिस को मौके से मिले CCTV फुटेज में एक युवक संदिग्ध गतिविधियों के साथ नजर आ रहा है। पुलिस उसकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य दिख रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश दोनों है।

Related Articles

Back to top button